सिर्फ कमल के फूल की विचारधारा से जुडे़ रहें- गजेंद्र सिंह,  लाडनूं में भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, जिला कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिर्फ कमल के फूल की विचारधारा से जुडे़ रहें- गजेंद्र सिंह, 

लाडनूं में भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, जिला कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ

लाडनूं। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने कहा है कि भाजपा एक विचारधारा है, जिसका प्रतीक कमल का फूल है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा से बंधा हुआ होना आवश्यक है। वे यहां हाईवे पर नवीन जिला कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित भाजपा के 44वें स्थापना दिवस समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन और सजा प्राप्ति की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसमें राष्ट्र को सर्वोपरि रखा जाता है। उन्होंने आरएसएस से भाजपा के सम्बंधों के बारे में चर्चाओं के सम्बंध में बताया कि आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन है और भाजपा राजनीतिक संगठन है। भाजपा की स्थापना में आरएसएस से तैयार कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों के सम्बध्ंा में बताया कि भाजपा एक परिवार है, जिसमें बाहर से आने वाले विचारधार और परम्परा में पारंगत किया जाता है। उन्होंने व्यक्ति विशेष से नही जुड़कर सिर्फ कमल के फूल की विचारधारा से जुडे़ रहने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण किया और भारत माता के चित्र व पार्टी के संस्थापकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लाडनूं शहर मंडल के विभिन्न बूथ अध्यक्षों को परिचय पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र विस्तारक दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह धोलिया, जिला मंत्री जगदीश पारीक, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, नवरतन मल खीचड़, महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, ईश्वर मेघवाल, रमेश सिंह राठौड़, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, राजेश शर्मा, नवरतन मल रैगर, गोपाल भामू, सुरेश खींची, ब्रह्मानंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य मुरधर कंवर, माया स्वामी, प्रेमसुख जांगिड़, बच्छराज प्रजापत, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now