जैन पाठशाला में रत्नकरंड श्रावकाचार आधारित परीक्षा आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैन पाठशाला में रत्नकरंड श्रावकाचार आधारित परीक्षा आयोजित

लाडनूं। स्थानीय श्री दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में रत्नकरण्ड श्रावकाचार ग्रन्थ पर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया। शनिवार को हुई इस परीक्षा में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जैन धर्म और दर्शन के विद्वान डॉ. सुरेन्द्र जैन के निर्देशन में और जैन पाठशाला लाडनूं के तत्त्वावधान में यह परीक्षा सम्पन्न कराई गई। परीक्षा के प्रायोजक रामनिवास भागचंद जैनाग्रवाल परिवार हैं। जैन समाज के सदस्य राज पाटनी ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पाठशाला लाडनूं नगर में समाज के बच्चों और अन्य सदस्यों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए विगत 60-70 वर्षों से निर्बाध रूप से संचालित है। पिछले 30 वर्षों से डॉ. सुरेन्द्र जैन इस पाठशाला में निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पाठशाला में जैनधर्म के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को सिखाने के लिए डॉ.जैन द्वारा बालबोध भाग 1 से 4, छहढाला, द्रव्यसंग्रह, रत्नकाण्ड श्रावकाचार, तत्वार्थसूत्र, पूजाविधि आदि की शिक्षा देकर और परीक्षाओं का आयोजन करके इन सबका अभ्यास कराया जाता है। परिक्षा के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि आज के भौतिकतावादी वातावरण में बच्चों को धार्मिक शिक्षा और संस्कार देने के लिए पाठशालाओं का संचालन महत्वपूर्ण है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now