भगवान परशुराम जयंती पर मनाया तहसील स्तरीय सामुहिक महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भगवान परशुराम जयंती पर मनाया तहसील स्तरीय सामुहिक महोत्सव

लाडनूं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का तहसील स्तरीय सामुहिक कार्यक्रम जसवंतगढ स्थित गौड़ भवन में अयोध्या के संत बालकदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना के बाद प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में जगदीश पारीक, लाडनूं, भगवती प्रसाद शर्मा, बल्दू, रामनिवास शर्मा लाडनूं, वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा जसवंतगढ़, अंजनीकुमार सारस्वत जसवंतगढ़, राजकुमार पारीक लाडनूं ने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पारीक, रामनिवास शर्मा, श्याम पांडिया, राजकुमार पारीक, कन्हैया पांडिया, शिवशंकर बोहरा, संजय सारस, अजित पारीक, दामोदर पारीक, सम्पत शर्मा आदि लाडनूं, जसवंतगढ़, बल्दू आदि आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now