लाडनूं में परम्परागत ढंग से मनाई गई ईद, सजाए अनेक मार्ग, मस्जिदें, लगाए स्वागत द्वार, अल्लाह की बारगाह में सिजदे में झुके हजारों सिर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में परम्परागत ढंग से मनाई गई ईद, सजाए अनेक मार्ग, मस्जिदें, लगाए स्वागत द्वार,

अल्लाह की बारगाह में सिजदे में झुके हजारों सिर

लाडनूं। यहां रमजान के पावन माह के रोजों के बाद आई ईद का त्यौंहार परम्परागत ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर शहर भर में अनेक स्वागत द्वार बनाए गये, मस्जिदों और रास्तों को सजाया गया। ईद पर यहां बड़ाबास स्थित शाही ईदगाह, सुनारी रोड़ स्थित नई ईदगाह और जसवंतगढ रोड स्थित जदीदी ईदगाह सहित वहाबी समुदाय की कुछ मस्जिदों में ईद की नमाज सामुहिक रूप से पढी गई। इस अवसर पर मुख्य शहर काजी शाही इमाम सैयद मोहम्मद अली अशरफी ने, शाही ईदगाह मस्जिद बड़ाबास में, शहर काजी मो. मदनी अशरफी ने और जदीदी ईदगाह में मौलाना साबिर सलफी ने सबको ईद की नमाज अदा करवाई। सभी ने इस अवसर पर देश की खुशहाली और अमन व चैन की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद ईदगाहों के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू भाईयों ने भी पहुंच कर सब नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इनमें विधायक मुकेश भाकर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास पटेल, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, उपाध्यक्ष मुकेश खींची, पीसीसी सदस्य शौकत खां, पूर्व पीसीसी सदस्य लियाकत अली खां, बाबू लाल लखारा, सुजला जिला बनाओ संघर्ष समिति लाडनूं के संयोजक मो. मुश्ताक खान कायमखानी, जाकिर खां, शबीर शेख, हारून बड़गुजर, सलीम सिलावट, अयूब खां सामदखानी, पार्षद हाजी सतार खां, मुनसब खां, शब्बीर खां लाडवाण, सतार खां सामदखानी, हुसैन खां हुसैनखानी, मुराद खां लाडवाण, मास्टर रणजीत खां, मंगतू खां आदि ने परस्पर गले लग कर ईद की बधाइयां दी। इस अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर, थानाधिकारी भजनलाल एवं भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now