‘इतना ही लो थाली में- व्यर्थ न जाए नाली में’ नारे के साथ जूठन की प्रवृति मिटाने का अभियान शुरू, निम्बी जोधां में थाली का पूरा भोजन करने वालों को किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘इतना ही लो थाली में- व्यर्थ न जाए नाली में’ नारे के साथ जूठन की प्रवृति मिटाने का अभियान शुरू,

निम्बी जोधां में थाली का पूरा भोजन करने वालों को किया सम्मानित

लाडनूं। तहसील के ग्राम निम्बीजोधां में जूठन नहीं छोड़े जाने के लिए एक अभियान चलाया गया और इसमें जहां जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को जागृत किया गया, वहीं एक प्रोत्साहन प्रतियेागिता का आयेाजन करके 10 भाग्यशाली जूठन नहीं छोड़ने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया गया। निम्बी जोधां में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित महाप्रसादी कार्यक्रम में इस अभियान का श्रीगणेश किया और ‘इतना ही लो थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में’ लिखे हुए पोस्टर और बैनर लगाए। इस अभियान को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी रहे 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज की तरफ से रविवार रात को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रसादी और भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। इस सामूहिक भोज में अलग-अलग जगह इस अभियान के पोस्टर और बैनर लगाए जाकर सबको जरूरत से अधिक भोजक थाली में नहीं लेने और जूठन के रूप में भोजन को व्यर्थ नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस भोज में परोसा हुआ पूरा भोजन करने और जूठन नहीं छोड़ने वालों के नाम के टोकन बना कर डाले जाकर उनकी लाॅटरी भोज के बाद निकाली जाकर 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पारीक समाज के अध्यक्ष अशोक जोशी ने बताया कि शादियों व अन्य सभी कार्यक्रमों में जरूरत से अधिक भोजन थाली में डाल लेने और फिर उसकी जूठन छोड़ने की प्रवृति से छुटकारा पाने और अन्न का सम्मान करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। ‘इतना ही लो थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में’ इन नारों के साथ उन्होंने पोस्टर लगा कर भोजन को बचाने का संदेश दिया है, ताकि यह भोजन किसी जरूरतमंद के काम आ जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now