40 साल बाद मीठड़ी पटवार घर को जारी हुआ पट्टा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

40 साल बाद मीठड़ी पटवार घर को जारी हुआ पट्टा

लाडनूं। महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरुआत के पहले दिन आज 40 सालों बाद मीठड़ी के पटवार भवन को पट्टा जारी किया गया। तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने पिछले दिनों ग्राम पंचायत को अवगत कराया था कि बजट में मीठड़ी को उपतहसील बनाने की घोषणा हुई है, लेकिन पटवार भवन के पास अपना पट्टा नहीं था। विकास अधिकारी भंवरा राम कालवी ने इसका संज्ञान तत्काल लेते हुए शिविर के पहले दिन ही पटवार घर का पट्टा जारी करवाया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल, विकास अधिकारी भंवरा राम और सरपंच प्रतिनिधि भगवाना राम बाजौरी ने पटवार भवन का पट्टा तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर और पटवारी जेठा राम को सौंपा। इस अवसर पर एडीओ सांवर मल शर्मा, मोहन नेहरा, नायब तहसीलदार मुश्ताक़ ख़ान और ओमप्रकाश मेव उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now