लाडनूं के मीठड़ी के महंगाई राहत कैम्प में कुल 440 परिवारों का और 1830 लोगों का 10 कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मीठड़ी के महंगाई राहत कैम्प में कुल 440 परिवारों का और 1830 लोगों का 10 कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन

लाडनूं। उपखंड क्षेत्र में मीठड़ी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत के कैम्प में दिन भर लोगों का मेले का सा माहौल रहा। महंगाई राहत कैम्प में कुल 440 परिवार लाभान्वित हुए और 1830 लोगों ने सरकार की 10 लोक कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कर गारंटी कार्ड प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्र में 23 विभागों के कार्य एक ही जगह संपादित से ग्रामीणजनों की कई शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण किया गया। पहले दिन राजस्व विभाग ने 26 नामान्तरण, 18 शुद्धिपत्र और 4 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए।चिकित्सा विभाग ने 300 व्यक्तियों की शुगर और बीपी की जाँच की। विद्युत विभाग 3 नये कनेक्शन जारी किए तथा 8 मीटर बदले व 6 ढीलें तारों की शिकायतों का निवारण किया। पीएचईडी विभाग ने 5 अवैध कनेक्शन और लिकेज ठीक किए। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग ने पटवार भवन को पट्टा जारी किया। इसी प्रकार अन्य विभागों ने भी जानता से सम्बन्धित कार्य को अंजाम दिया। महंगाई राहत कैम्प का शुभारंभ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, प्रधान हनुमाना राम और सरपंच प्रतिनिधि भगवाना राम बाज़ारी ने किया। इस अवसर पर बीडीओ भंवरा राम कालवी, नायब तहसीलदार मुश्ताक़ ख़ान और ओम प्रकाश मेव सहित सभी ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now