जसवंतगढ में कालबेलिया बस्ती में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से लगी आग, मकान की पट्टियां टूटी व 80 हजार का अन्य सामान जला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ में कालबेलिया बस्ती में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से लगी आग,

मकान की पट्टियां टूटी व 80 हजार का अन्य सामान जला

लाडनूं। उपखंड के ग्राम जसवंतगढ़ में प्यारी देवी तापडिया स्कूल के समीप स्थित कालबेलिया बस्ती में एक मकान में रविवार को देर शाम को सिलेंडर के कारण लगी आग से घर की पट्टियां टूट गई और करीब 80 हजार रूपयों का घरेलु सामान, कपड़े, नगद राशि व अन्य सामान आग की भेंट चढ गया। लाडनूं से फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जसवंतगढ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। बताया जाता है कि कालबेलिया बस्ती मेंएक मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक हो कर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस आग की घटना का मौके पर पहुंच कर हेड कांस्टेबल रामलाल ने मय जाप्ते के मुआयना किया। थानाधिकारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि कालबेलिया बस्ती में पूरणनाथ के घर में गैस सिलेंडर से आग लगी। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाया गया।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now