सभी कार्यकर्ता एकजुट रह कर भाजपा को विजयी बनाएं- गजेन्द्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी कार्यकर्ता एकजुट रह कर भाजपा को विजयी बनाएं- गजेन्द्र सिंह,

भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

लाडनूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक यहां हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने भाजपा के संगठन की मजबूती और एकता की बात रखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर टिकट के लिए सामने आ रहे दावदारों को पार्टी के प्रति निष्ठा कायम रखनी चाहिए और जिसे भी पार्टी का टिकट मिल जाए, उसे विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने सबको साथ रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि कुशासन का अंत करते हुए इस बार भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाया जाना आवश्यक है। बैठक में नागौर के जनाक्रोश महाघेराव, जयपुर का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सफलता की समीक्षा की गई तथा आगामी समय में युवा सम्मेलन बुलाया जाने, नए मतदाताओं को युवा मोर्चा से जोड़ने, संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, रवि सांगेला, सोनू सुरेन्द्र, विकास सोनी, मनीष चैधरी, अरविंद सेनी, रूबल बड़जात्या, मुरारी शर्मा, विष्णु चैहान, राकेश भोजक, रवि भार्गव, हिमांशु प्रजापति, लोकेश रेनीवाल, मुकेश सोनी, विक्रम गुर्जर, सचिन अरोड़ा, अमित सोनी, केशव पारीक, विष्णु चैहान, मयंक चैधरी, सोपाल गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now