हाईवे के परियोजना प्रबंधक के घर चोरों ने किए हाथ साफ, लाडनूं में करंट बालाजी रोड की है घटना, दो दिनों से बंद मकान के तरले टूटे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हाईवे के परियोजना प्रबंधक के घर चोरों ने किए हाथ साफ,

लाडनूं में करंट बालाजी रोड की है घटना, दो दिनों से बंद मकान के तरले टूटे

लाडनूं। यहां करंट बालाजी रोड़ के पास हाईवे के परियोजना प्रबंधक के मकान में चोरों ने ताले तोड़ कर हाथ साफ कर लिए। यहां मकान पुखराज टाक का है, जिसने हाईवे के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार को पिछले कुछ समय से किराए दे रखा था। मनोज कुमार दो दिन पूर्व मकान को बंद करके अपने निजी काम से बाहर गए थे। पीछे से मकान को बंद देख कर चोरों ने इसका फायदा उठाया और ताले तोड़ कर मकान के अंदर घुस कर हाथ साफ कर लिए। मकान के आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व किराएदार मनोज कुमार को दी तो पुलिस थाने से एएसआई रामनिवास मीणा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। इस सम्बंध में रिपोर्ट दिए जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हाईवे के ही स्टाफ के आरएस त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंच कर मकान की स्थिति देखी। अंदर चोरों ने सामान को अस्तव्यस्त कर दिया था। किराएदार मनोज कुमार के लौटने पर यह पता लगाया जा सकेगा कि चोरी में कितना सामन चोरों के हााि लगा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now