निम्बी जोधां रोड पर ट्रक के पीछे घुसी बाईक, दो जने घायल हुए, लिफ्ट लेकर बैठा किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां रोड पर ट्रक के पीछे घुसी बाईक, दो जने घायल हुए,

लिफ्ट लेकर बैठा किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल

लाडनूं। यहां नेशनल हाईवे सं. 58 पर निम्बी जोधां से लाडनूं की तरफ आ रही एक बाईक पर सवार दो जने ट्रक से टकरा कर घायल हो गए। इनमें एक जना बाईक पर लिफ्ट लेकर बैठा था, उसे गंभीर रूप से घायल होने से रैफर किया गया है। घायलों को यहां राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटनानुसार निम्बी जोधां से लाडनूं की तरफ आ रही बाईक आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाए जाने से उससे भिड़ गई। ट्रक के पीछे से अंदर घुसी बाईक पर सवार दोनों ही जने घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना निम्बी जोधां रोड पर पंवार कृषि फार्म के पास घटित हुई। इसमें बाईक सवार चांद (23) पुत्र जगदीश और साहिल (15) पुत्र हरून घायल हो गए। बाईक को चांद चला रहा था, जिससे निम्बी में टंकी चैराहे के पास से साहिल ने लाडनूं तक के लिए लिफ्ट ली थी। सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now