बेकाबू बाईक से हुए दो युवक घायल, एक को गंभीर हालत में रैफर किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बेकाबू बाईक से हुए दो युवक घायल, एक को गंभीर हालत में रैफर किया

लाडनूं। नेशनल हाईवे सं. 58 पर गांव झरड़िया के पास एक होटल से बाइक पर सवार होकर निम्बी जोधा की तरफ जा रहे दो युवक बाईक के बेकाबू हो जाने से घायल हो गए। घायलों को नेशनल हाईवे की टीम ने एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल होने से एक युवक को उच्च चिकित्सार्थ हाई सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस ने भी पहुंच कर मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा निम्बी जोधां के टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे में ओम प्रकाश (28) पुत्र नारायण राम व घनश्याम (15) पुत्र रामेश्वर लाल निवासी डूंगरास घायल हुए। घायलों को लेकर तत्काल ही हाईवे टीम के एंबुलेंस चालक जगदीश सिंह ने मय टीम घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में गंभीर घायल हुए ओम प्रकाश को हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया है। निम्बी जोधां स्थित पुलिस चैकी प्रभारी रामस्वरूप भादू ने बताया कि बाइक सवार घायल झरड़िया के पास एक होटल से निम्बी जोधा आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। घटना में बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now