लाडनूं के लिए गौरव की बात-  जैविभा संस्थान को ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ अवार्ड और संस्थान के कुलपति प्रो. दूगड़ को ‘ग्लोबल लाइफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के लिए गौरव की बात- 

जैविभा संस्थान को ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ अवार्ड और संस्थान के कुलपति प्रो. दूगड़ को ‘ग्लोबल लाइफ

लाडनूं। विभिन्न श्रेणियों में मूल्यांकन के माध्यम से ‘अवार्ड’ प्रदान करने वाली देश की प्राचीन संस्था एकेएस वर्ल्डवाइड प्रा. लि. द्वारा दुबई में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन समिट-2023 में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को बेहतरीन पाठ्यक्रमों का निर्माण करने एवं उन्हें लागू करने हेतु ‘बेस्ट डीम्ड यूनिवर्सिटी’ श्रेणी का ‘एक्सीलेंस इन क्यूरिकुलर एस्पेक्टस’ अवार्ड प्रदान किया गया। इसी कार्यक्रम में संस्थान के माननीय कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को शिक्षा के विकास हेतु उनके द्वारा किये गए अप्रतिम कार्यों के लिए ‘एक्सीलेंट इन लीडरशिप श्रेणी’ का ‘ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें गत 30 अप्रेल को दुबई में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन सम्मिट एंड अवार्ड कार्यक्रम 2023 में प्रदान किया गया। इस वैश्विक शिक्षा पुरस्कार के लिए 57 देशों से 985 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनके मूल्यांकन के पश्चात अवार्ड प्रदान करने वाली संस्था ने अवार्ड हेतु जैन विश्वभारती संस्थान एवं संस्थान के माननीय कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के नामों का चयन किया। इस वैश्विक शिक्षा शिखर सम्मेलन के सम्मानित अतिथि दुबई में क्रोएशिया गणराज्य के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत जैस्मीन डेल्विक एवं विशिष्ट अतिथि अबू धाबी में हंगरी के दूतावास के मिशन उपप्रमुख लेज्लो मार्टन और दुबई में अजरबैजान गणराज्य के जनरल कांसुलेट के उप-परिषद खनलार पशाजदे थे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now