103 साल के वृद्ध की आंखों का सफल आॅपरेशन कर दृष्टि प्रदान की,  लाडनूं के वरिष्ठ आई सर्जन डा. बलवीर सिंह ने दिखाया कमाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
103 साल के वृद्ध की आंखों का सफल आॅपरेशन कर दृष्टि प्रदान की, 

लाडनूं के वरिष्ठ आई सर्जन डा. बलवीर सिंह ने दिखाया कमाल

लाडनूं। पिछले एक साल से दृष्टिहीनता के शिकार हुए 103 साल के वृद्ध का यहां राजकीय नेत्र चिकित्सालय में आंखों का सफल आॅपरेशन करके उन्हें वापस दृष्टि प्रदान की गई है। यह सफल आॅपरेशन यहां के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. बलवीर सिंह ने किया है। गोपालपुरा गांव के रहने वाला 103 वर्षीय वृद्ध अर्जुनराम मेघवाल लकड़ी का काम करता है, उसे उच्च कोटि का दस्तकार माना जाता है। उसे पिछले एक साल से देखने में समस्या आ रही थी और गत करीब पांच महिनों से दिखाई देना बिल्कुल ही बंद हो गया था। उसने लाडनूं में आंखों का बढिया डाक्टर होने के बारे में सुना तो यहां के आंखों के सरकारी अस्पताल आकर डा. बलवीर सिंह को दिखाया। उन्होंने उनकी इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद बेहिचक इस जटिल आॅपरेशन को सफलतापूर्वक किया और उस वृद्ध को वापस दृष्टि प्रदान की। वृद्ध अर्जुनराम का कहना है कि आॅपरेशन के बाद उसे फिर से पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। अर्जुनराम ने बताया कि उसके पुत्र बाबा रामदेव के जागरण-जम्मा देने का काम करते हैं और वह लकड़ी का कारीगर है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now