किसान सभा ने दिया खिलाड़ियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
किसान सभा ने दिया खिलाड़ियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन

लाडनूं। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों ने जन्तर-मन्तर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल को दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करके न्याय दिलवाने की मांग की जा रही है। उनकी इस वाजिब मांग पर हस्तक्षेप करते हुए इस भाजपा सांसद को जेल भिजवाया जाना चाहिए। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ यादव के नेतृत्व में स्थानीय किसान सभा अध्यक्ष भंवर लाल सारण, सचिव रूपाराम गोरा, जगदीश पोटलिया, दुर्गाराम आदि ने ज्ञापन दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now