योग का नियमित अभ्यास जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन लाता है- मुनि रणजीत, लाडनूं में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क प्रेक्षा योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

योग का नियमित अभ्यास जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन लाता है- मुनि रणजीत,

लाडनूं में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क प्रेक्षा योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

लाडनूं। स्थानीय अणुव्रत समिति के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क प्रेक्षा-योग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार भवन में मुनिश्री रणजीत कुमार के सानिध्य में हुआ। समारोह में सभी संभागी योगार्थियों को मुनिश्री रणजीत कुमार एवं मुनिश्री कौशल कुमार ने योग का महत्व बताते हुए प्रेक्षा के प्रयोग से होने वाले शरीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास के बारे में जानकारी दी और प्रेरित किया कि अगर लगातार नियमित अभ्यास किया जावे तो अपने जीवन में व्यक्ति आमूल-चूल परिवर्तन ला सकता है। योग प्रशिक्षक योगाचार्य डा. अशोक भास्कर योग की महत्ता बताई और कहा कि अगर प्रोटोकोल पूर्वक योग का अभ्यास किया जाता है तो उसका लाभ प्रत्यक्ष दिखाई देने लगता है। कार्यक्रम में शिविरार्थी ललित वर्मा व पूर्णिमा कठोतिया ने अपने अनुभव प्रकट किए और शिविर को उपयोगी बताया। अणुव्रत समिति के संरक्षक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने अणुव्रत समिति लाडनूं की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शिविर प्रभारी नवीन नाहटा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के प्रारम्भ में समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक डा. अशोक भास्कर एवं शिविर प्रभारी नवीन नाहटा का सम्मान दुपट्टा एवं उपहार प्रदान करके किया गया। शिविर प्रतिभागियों खींवाराम घिंटाला, रामनिवास पटेल ललित वर्मा, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, भंवर लाल वर्मा, पवन कुमार किल्ला, रामसिंह गौड़, प्रेम बैद, अनीता चैरड़िया, जंवरी देवी कोटेचा व संगीता नाहर का ‘अणुव्रत दुपट्टा’ पहना कर अणुव्रत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल आदि द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now