हर विधानसभा क्षेत्र से मोदी को भेजे जाएंगे 1000 पोस्टकार्ड, सभी नेता डाल रहे हैं पोस्टकार्ड, अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाए जाने पर पोस्टकार्ड से धन्यवाद अभियान किया शुरू लाडनूं। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में अजु्रनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाए जाने पर यहां भा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर विधानसभा क्षेत्र से मोदी को भेजे जाएंगे 1000 पोस्टकार्ड,

सभी नेता डाल रहे हैं पोस्टकार्ड, अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाए जाने पर पोस्टकार्ड से धन्यवाद अभियान किया शुरू

लाडनूं। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में अजु्रनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाए जाने पर यहां भाजपा अनुसचित जाति मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार ज्ञापन के लिए एक पोस्टकार्ड अभियान प्रारम्भ किया है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने इस अभियान का प्रारम्भ करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबासाहब डाॅ. बीआर अम्बेडकर साहब को बनाया गया था। 1952 के बाद अब दूसरी बार फिर से अनुसूचित जाति वर्ग से देश के कानून मंत्री के रूप में अर्जुनराम मेघवाल को बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जाति को उचित महत्व प्रदान किया है। इसे लेकर अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत उत्साह है और प्रधानमंत्री मोदी व भारत सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त कर रहे है। इस उपलक्ष में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए प्रदेश भर से पोस्टकार्ड लिखे जाकर पोस्ट किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चैधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विधायक चैमूं रामलाल शर्मा, हरिराम रणवा, विजेंद्र पूनिया आदि ने पोस्टकार्ड से धन्यवाद अभियान की शुरुआत की। लगभग सभी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चे के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड पर धन्यवाद लिखकर मोदीजी को पोस्ट किए हैं। भाटी ने बताया कि धन्यवाद के रूप में पोस्टकार्ड अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा, हर विधानसभा क्षेत्र से 1000 से अधिक पोस्टकार्ड धन्यवाद भेजने का लक्ष्य है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now