अब जसवंतगढ को चार फीडर से मिलेगर निर्बाध बिजली, नया फीडर स्थापित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब जसवंतगढ को चार फीडर से मिलेगर निर्बाध बिजली, नया फीडर स्थापित किया

लाडनूं। प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर के दौरान मिली जिली सम्बंधी शिकायतों को दूर करने की कवायद में शनिवार को जसवंतगढ ग्राम में एक नया फीडर चालू किया गया। इससे अब जसवंतगढ सहित आस पास के क्षत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने बताया कि शनिवार को जसवंतगढ़ जीएसएस पर एक नया फीडर कसुंबी रोड पर चालू किया गया। इससे अब जसवंतगढ़ गांव के पूरे क्षेत्र में कुल 4 फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा व एक फीडर फॉल्ट आने पर भी बाकी सभी फीडरो के उपभोक्तो को निर्बाध रूप से सप्लाई मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों प्रशासन गांव के संग और महंगाई राहत कैंप के दौरान गांव की बिजली सम्बंधी समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन प्राप्त हुआ था। इसके निदान के लिए अधिशाषी अभियंता एव सहायक अभियंता लाडनूं के निर्देशानुसार इस फीडर का कार्य पूर्ण कर फीडर को चालू किया गया है। फीडर स्थापन एवं चालू किए जाने के कार्य के दौरान जेईएन राजकुमार तुनगरिया, साहिल गौरी, मेवाराम डूकिया, हीरालाल, नरेंद्र राणा, अकरम आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now