सीएलजी सदस्यों का उपयोग पुलिस कार्यों के लिए किया जाए- लता मनोज कुमार, आईजी ने किया नागौर का भ्रमण और अपराध गोष्ठी ली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीएलजी सदस्यों का उपयोग पुलिस कार्यों के लिए किया जाए- लता मनोज कुमार,

आईजी ने किया नागौर का भ्रमण और अपराध गोष्ठी ली

नागौर। पुलिस महानिरीक्षक अजमेर श्रीमती लता मनोज कुमार ने नागौर का भ्रमण किया और यहां पुलिस लाईन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक नागौर राममूर्ति जोशी
की अगवानी में पुलिस लाईन नागौर में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला नागौर सैक्टर/ वृत स्तर के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर अपराध समीक्षा की गई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर राजेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ नागौर ताराचंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमलसिंह नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी गणेशाराम व जिले के समस्त वृताधिकारीगण उपस्थित रहे।

महिलाओं पर अपराधों का शीघ्र निस्तारण हो

अपराध गोष्ठी के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानाधिकारियों को पैन्डेन्सी कम की जाए। थाना क्षेत्र में होने वाली लूट, नकबजनी एवं गम्भीर प्रवृति के अपराधों की रोकथाम के लिये अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से नाकाबंदी/ निगरानी की जावे। महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं वृद्धजनों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। कम्युनिटी पुलिसिंग के मध्यनजर सीएलजी सदस्यों/ पुलिस मित्रों/ ग्राम रक्षकों आदि का पुलिस के कार्यों हेतु समुचित उपयोग किया जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now