निलम्बित ईओ को बहाल कर लगाया अकलेरा नगर पालिका के रिक्त पद पर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निलम्बित ईओ को बहाल कर लगाया अकलेरा नगर पालिका के रिक्त पद पर

लाडनूं। नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद से निलम्बित हुए सुरेन्द्र कुमार मीणा को उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन प्राप्त होने के बाद उसकी पालना में स्वायत शासन विभाग ने उन्हें बहाल करके नगर पालिका अकलेरा (झालावाड़) में अधिशाषी अधिकारी के रिक्त पद पर लगाया है। विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने इस सम्बंध में आदेश जारी करके बताया है कि सुरेन्द्र कुमार मीणा अधिशाषी अधिकारी को विभागीय आदेश द्वारा 12 मई को निलम्बित किया गया था। उच्च न्यायालय ने एसबी सिविल रिट पिटीशन सं. 7002/2023 सुरेन्द्र कुमार मीणा बनाम राजस्थान सरकर में पारित आदेश दिनंाक 30.05.2023 द्वारा उक्त निलम्बन आदेश को स्टे किया है। इस निर्णय की पालना में सुरेन्द्र कुमार को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाकर उनका पदस्थापन अकलेरा (झालावाड़) की नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी के रिक्त पद पर किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिन पूर्व ईओ मीणा ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर बिना डीएलबी को सूचित किए अपनी मर्जी से ही लाडनूं में आकर छुट्टी के दिन भी कार्मिकों से सांठगांठ करके आॅफिस खुलवाया और फूलमालाएं पहन कर पालिकाध्यक्ष, एसडीएम या अन्य किसी अधिकारी के बिना ही फर्जी तरीके से अपनी ज्वायंनिंग दिखाने की कोशिश की थी, जबकि यहां डीएलबी के आदेश से अनीता खीचड़ अधिशाषी अधिकारी पद पर कार्यरत थी। इसे लेकर यहां भारी विरोध भी हुआ था।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now