लाडनूं में निःशुल्क तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर 26 से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में निःशुल्क तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर 26 से

लाडनूं। सेवाभावी चिकित्सक के रूप में विख्यात डा. बीएस राठौड़ के जन्मदिन पर यहां विशाल तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 जून से किया जाएगा। संयोजक डा. ज्योत्सना राठौड़ ने बताया कि डा. बीएस राठौड़ के ‘स्वस्थ लाडनूं’ के स्वप्न को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान व कार्यक्रमों के अन्तर्गत 26 से 28 जून को जैन विश्व भारती के संयुक्त तत्वावधान में जैन विश्व भारती परिसर में स्थित जीवन विज्ञान केन्द्र में यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त उच्च स्तरीस जांचें आधुनिक मशीनों द्वारा निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में अनेक विश्वप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ चिकितसक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now