पत्रकार संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी वरिष्ठ महिला पत्रकार सुमित्रा आर्य, समाजसेवा से जुड़ लगातार कर रही हैं जनता की सेवा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पत्रकार संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी वरिष्ठ महिला पत्रकार सुमित्रा आर्य,

समाजसेवा से जुड़ लगातार कर रही हैं जनता की सेवा

लाडनूं। अखिल भारतीय पत्रकार संघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में नागौर जिले की वरिष्ठ महिला पत्रकार सुमित्रा आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हरदेव सिंह मठाडू ने उन्हें इस पद पर नियुक्ति का पत्र सौंप कर संघ की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सुमित्रा आर्य पिछले 30 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी हुई है और सन 2003 से ‘कलम कला’ पाक्षिक समाचार पत्र का सम्पादन-प्रकाशन कर रही है। बदलते समय के साथ उन्होंने ‘कलम कला’ के नाम से एक वेबसाईट और मोबाईल एप्प भी शुरू की है, जो प्रारम्भ से ही बेहद लोकप्रिय रही है। वे पत्रकारिता के अलावा समाजसेवा के साथ निरन्तर जुड़ी हुई रही हैं। वे सैनी समाज के विभिन्न संगठनों में भी पदाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण सेवाकार्य कर रही हैं। श्रीमती आर्य नगर पालिका लाडनूं में पांचवीं बार पार्षद भी हैं। वे नगर पालिका में गंदी बस्ती सुधार समिति की चैयरमेन भी रह चुकी। जिला परिषद नागौर में जिला आयोजना समिति के चुनाव में उन्होंने जिले में सर्वाधिक मत लेकर चुनाव जीता था। वे राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य और जिला सतर्कता समिति, जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति, जिला स्तरीय पुलिस समुदाय समिति आदि में भी सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भमिका निभा चुकी हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now