कसूम्बी में चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ 25 से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ 25 से

लाडनूं। तहसील के ग्राम कसूम्बी स्थित शर्मा कुंज भवन में 25 जून से 28 जून तक चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती के सान्निध्य में होने जा रहे इस यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य रविशंकर आर्य होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद पं. घनश्याम तिवाड़ी रहेंगे तथा वेदपाठ व भजनों का कार्यक्रम आचार्य दीपक शास्त्री एवं गुरूकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने बताया कि 25 जून से लगातार 28 जून तक नित्य प्रातः 8.15 बजे से 11.30 बजे तक महायज्ञ का कार्यक्रम चलेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 28 जून को प्रातः 10.15 बजे होगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now