तोड़ी गई सड़कों को 20 दिनों में वापस तैयार करवाएगा जलदाय विभाग, कसूम्बी में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के सड़कें तोड़ने से रोक कर करवाया था काम बंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तोड़ी गई सड़कों को 20 दिनों में वापस तैयार करवाएगा जलदाय विभाग,

कसूम्बी में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के सड़कें तोड़ने से रोक कर करवाया था काम बंद

लाडनूं। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बिना एनओसी व वैध अनुमति के ग्राम कसूम्बी में तोड़ी गई सड़कों का काम ग्रामवासियों द्वारा विरोध किए जाने से बंद कर दिया गया। अब आखिर उसे वापस शुरू किया गया है, जसो सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर शुरू किया गया है। पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश बागड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पिलानिया व अन्य ग्रामीणों ने कसूम्बी में तोड़ी जा रही सड़कों के बारे में पूछताछ की तो पाया गया कि सम्बंधित विभाग से अनुमति प्राप्त किए बिना ही अपनी मर्जी से सड़कें खोदी जा रही है। संबंधित ठेकेदार से परमिशन के बारे में पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर सभी ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया था। पंचायत समिति सदस्य बागड़ा ने बताया कि जलदाय विभाग वाले सड़कें तोड़-तोड़ कर छोड़ देते हैं, उसकी वापस मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया जाने से ग्रामवासी बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण काम को बंद करवाया गया था। दो दिन काम रुका रहने के उपरांत कसूम्बी गांव में जल जीवन मिशन के तहत अलग-अलग सड़कों पर लाइनें डाली जाने की परमिशन के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से अनुमति प्राप्त की गई है। इसके बाद बुधवार को काम वापस शुरू किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयंत पारीक ने बताया कि जलदाय विभाग को उनकी मांग के आधार पर पीडब्लूडी ने परमिशन इन शर्तों पर दी है कि वे काम पूर्ण होने के बाद 20 दिनों की मियाद के अंदर तोड़ी गई समस्त सड़कों की मरम्मत वापस करवाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now