समस्त हाई मास्ट लाईटों के कनेक्शन काटर विद्युत निगम ने डुबोया शहर को अंधेरे में, नगर पालिका पर बकाया भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समस्त हाई मास्ट लाईटों के कनेक्शन काटर विद्युत निगम ने डुबोया शहर को अंधेरे में,

नगर पालिका पर बकाया भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप 

लाडनूं (kalamkala.in)। विद्युत निगम की बकाया के चलते  लाडनूं शहर के सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगी हाईमास्ट लाईटों के कनेक्शन काट कर निगम ने पूरे शहर को अंधेरे में डूबो दिया है। साथ ही आगामी दिनों में समूचे शहर की समस्त रोड लाईटों के कनेक्शन काट कर पूरा शहर अंधकार मय करने की चेतावनी भी दी है। गौरतलब है कि निगम ने यह सब ऐसे समय में किया है, जब शहर में चोर गिरोह सक्रिय है।

नगरपालिका की लापरवाही पर उठाया कदम

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता राकेश मीणा ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक व अधिशाषी अभियंता लाडनूं के निर्देशानुसार लाडनूं शहर में नगर पालिका द्वारा बिजली के बकाया बिलों का भुगतान नहीं किए जाने और भुगतान के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। विद्युत निगम की ओर से भुगतान करने के लिए बहुत बार अनुरोध भी किया जा चुका। ऐसी स्थिति में बकाया भुगतान के चलते निगम ने लाडनूं शहर में लगी हाई मास्क लाइटों के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया और शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट लाईटों के कनेक्शन काट दिए। इनमें रेलवे स्टेशन, स्टेडियम, करंट बालाजी चौराहा, कमल घूमर चौक, बस स्टैंड, हॉस्पिटल, वाटर वर्क्स चौराहा, शीतला माता चौक, बड़ा बास, शहरिया बास आदि स्थानों पर लगी हाई मास्क लाइट के कनेक्शन काटे गए है। उन्होंने बताया कि बकाया राशि का भुगतान अब भी नहीं किए जाने पर आगामी दिनों में शहर की संपूर्ण रोड लाइटों के कनेक्शन काटे जायेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now