लाछड़ी के आशुसिंह ने संभाली बीआरओ मे उप महानिदेशक (कार्मिक) की जिम्मेदारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाछड़ी के आशुसिंह ने संभाली बीआरओ मे उप महानिदेशक (कार्मिक) की जिम्मेदारी

नई दिल्ली/ लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के लाछड़ी गांव के निवासी आशु सिंह लाछडी, (आईईएस, एवीएसएम, वीएसएम) ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में उपमहानिदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला है। इस पद पर रहने का मौक़ा चुनिंदा योग्य, अनुभवी एवं काबिल अधिकारी को ही मिलता है। इन पर खरा उतरने पर ही अधिकारी को इस पद के लिए चुना जाता है। आशु सिंह लाछडी बीआरओ के सर्वाधिक अलंकृत अधिकारी होने के साथ-साथ अकेले ऐसे अधिकारी हैं, जो  BRO में सब जगह सभी प्रकार के पदों पर सेवायें दे चुके हैं, जिनमें भूटान, लद्दाख में दो बार, पांच साल की लम्बी अवधि तक दो बार कमान अधिकारी तथा BRO के तकनीकी परीक्षक के रूप में इनका कार्य काल भी शामिल है। आशुसिंह को इस नये महत्वपूर्ण पदभार को संभालने पर लाडनूं क्षेत्र के गणमान्य, राजनीतिक, प्रशासनिक और जन सामान्य सभी ने बधाइयां प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now