रक्तदान कर मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, बताया रक्तदान का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रक्तदान कर मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, बताया रक्तदान का महत्व

नागौर/ कुचेरा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)।लाइफलाइन ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लाइफ लाइन ब्लड बैंक के डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि  वैसे तो डॉक्टर्स के बारे में जितना कहें, उतना कम है, रुकती हुई सांसों को पुनः जीवन डालकर एक नया जीवन देते है डॉक्टर्स। इसीलिए उन्हे भगवान का रूप माना जाता है।

शनिवार सुबह चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर महिपाल (सर्जन JLN हॉस्पिटल नागौर) ने लाईफ लाइन ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का यह सामाजिक दायित्व है कि खुद रक्तदान करने के साथ-साथ अपने परिजनों, मित्रों व अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्तदान करके आप किसी अंजान को जीवनदान के साथ साथ स्वयं के स्वास्थ्य को भी उत्तम बना सकते है, क्योंकि रक्तदान करने से हमारे शरीर में कोलेक्ट्रोल की मात्रा नियंत्रित होती है। साथ ही ह्रदय सम्बंधित बीमारियां कम होती है। लाईफ लाइन ब्लड बैंक परिवार एवं डॉ. अर्जुन राम काला ने डॉ. महिपाल का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now