सारा बानो ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब और मिस परफेक्ट बनी किरण, अहिंसा एवं शांति विभाग में वेलकम पार्टी का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सारा बानो ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब और मिस परफेक्ट बनी किरण,

अहिंसा एवं शांति विभाग में वेलकम पार्टी का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सारा बानो को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। मिस्टर प्रिंस के रुप में श्रीराम जांगिड़ को चुना गया। मिस ड्रेस-अप के रूप में खुशी शर्मा तथा मिस परफेक्ट के रूप में किरण को चुना गया। डे ऑफ द डे के रूप में टीना कुमारी तथा नरेंद्र सिंह को खिताब मिला। कार्यक्रम के दौरान सीनियर विद्यार्थियों हरून्निशा, पूनम मेघवाल, संगीता जानू, दीपांशी चिंतलांगिया व रामस्वरूप के नेतृत्व में जूनियर विद्यार्थियों के लिए गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनके परिणामों में म्यूजिकल चेयर में अनोखा प्रथम रही। पेपर डांस गेम में टीना व आयशा ग्रुप तथा मुस्कान खिलजी व किरण ग्रुप विजेता रहा। बैलून गेम में गिरिजा कंवर विजेता रही। विभाग की सहायक आचार्या डॉ. लिपि जैन ने नवीन प्रवेश देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निष्ठा से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभाग आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान की। विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं आपसी समन्वय बनाए रखने में काफी लाभदायक बताया और कहा कि आपसी सहयोग, समायोजन एवं उत्साहपूर्ण आचरण रखते हुए हमें लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। अंत में सहायक आचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के पूर्व छात्र धीरज प्रजापत व लीलाधर सोनी का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन सिमरन बानो तथा निशा पारीक ने किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now