छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत चल रहे पंच दिवसीय पंचप्रण कार्यक्रम श्रृंखला के अंतिम पाचवें दिन प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में स्थानीय छिंपोलाई ताल स्थित बालाजी मंदिर परिसर में पर्यावरण संवर्द्धन के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पुष्पों से संबंधित पेड़-पौधे लगाए गए। प्रो. त्रिपाठी ने मंदिर परिसर के सुरम्य वातावरण को प्राकृतिक संरक्षण के लिहाज से अनमोल थाती बताया तथा इस दौरान उन्होंने स्वयं श्रमदान करने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य एवं निष्ठा भाव से प्रेरित किया। कार्यक्रम से जुड़े मंदिर के कार्यकर्ता बनवारी लाल ने महाविद्यालय परिवार द्वारा लगाए गए इन पौधों के प्रति सेवा भाव व्यक्त करते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्द्धन की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में समन्वयक अभिषेक चारण, डॉ. प्रगति भटनागर, श्वेता खटेड़, प्रेयस सोनी, मधुकर दाधीच, प्रियंका भंसाली, सुनिता काजला, हेमलता बिरड़ा, ट्विंकल भंसाली राजश्री सोनी आदि मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now