साम्प्रदायिक सद्भाव की कामना के साथ जिले भर में हुआ पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साम्प्रदायिक सद्भाव की कामना के साथ जिले भर में हुआ पौधारोपण

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने किया पौधारोपण

नागौर,। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के निर्देशानुसार शनिवार को जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विश्व भर में साम्प्रदायिक सद्भाव की कामना के साथ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभागीय कार्यालय व अन्य जगहों पर पौधारोपण किया।
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। वहीं सभी जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने सम्बंधित कार्यालयों में पौधारोपण किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला कलेक्टर समारिया ने कहा कि विश्व भर मे शांति,सद्भाव,बंधुत्व व भाईचारे को जिंदा रखने के उद्देश्य के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द्र को शाश्वत रखने की मंगलमयी कामना करते हुए जिले भर में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने विश्व में वर्तमान परिस्थितियों में प्रेम व पर्यावरण दोनों के संरक्षण की आवश्यकता बताई और कहा कि ये पौधे हमें एवं आने वाली पीढ़ियों को साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश देते रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now