लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति की पहली बैठक सम्पन्न,
उपखंड अधिकारी ने सभी सदस्यों को सतर्क रहने को कहा, मुख्यमंत्री ने किया वीसी द्वारा सम्बोधित



लाडनूं (kalamkala.in)। यहां नवगठित उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक पंचायत समिति स्थित वीसी हॉल में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतर्कता समिति सदस्यों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री की इस वीसी में प्रदेश भर के सतर्कता समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसडीएम ममता लहुआ ने सदस्यों को क्षेत्र की जन समस्याओं के बारे में सतर्क रहने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाने के सम्बन्ध में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा। बैठक के प्रारम्भ में सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। इस बैठक में सतर्कता समिति सदस्य गौतमदत्त शास्त्री, सुमित्रा आर्य, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा एवं आनन्द बागड़ा मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री की वीसी में शरीक होने के लिए जिला सतर्कता समिति सदस्य गजेंद्र सिंह ओड़ींट व सुनीता वर्मा भी उपस्थित रहे।







