लाडनूं के पुलिस वृत कार्यालय को हरा-भरा बनाने के लिए जुटा पुलिस महकमा, वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने 150 पौधे लगाए और देखभाल का लिया संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पुलिस वृत कार्यालय को हरा-भरा बनाने के लिए जुटा पुलिस महकमा,

वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने 150 पौधे लगाए और देखभाल का लिया संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत लाडनूं में पुलिस महकमे द्वारा 150 पौधों का रोपण किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में किए गए इस पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस वृत कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए में उसमें ये 150 पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम के द्वारा पुलिस विभाग ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। पुलिस के जवानों ने मिलकर वृताधिकारी के साथ क्षेत्र में हरियाली का दायरा बढाने की कवायद शुरू की है और साथ ही उन लगाए गए सभी पौधों के पूर्ण संरक्षण, सुरक्षा और नियमित खाद-पानी देने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी करना जरूरी होता है। पुलिस विभाग इस दिशा में पूर्ण जागरूकता के साथ पौधों का पूरा पालन करेगा। उन्होंने बताया कि वृत कार्यालय परिसर को हरियाली से परिपूर्ण व सुंदर बनाया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now