सुनारी गांव में जुआ खेलते तीन को पकड़ा, 15300 की जुआराशि जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुनारी गांव में जुआ खेलते तीन को पकड़ा, 15300 की जुआराशि जब्त

लाडनूं। kalamkala.in  लाडनूं पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा पर नियंत्रण के लिए की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 15 हजार 300 रूपये की जुआ राशि जब्त है। ये तीनों जुआरियों को ग्राम सुनारी के बस स्टैंड से गिरफ्तार गया है।
ये जुआरी ग्राम सुनारी में ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्यवाही की। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा व वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह व उनकी टीम ने नजदीकी ग्राम सुनारी में अवैध जुआ-सट्टा की धरपकड़ की। इस जुए के बारे में मुखबिर से इतला मिली थी कि ग्राम सुनारी में बस स्टैण्ड
के पास कुछ युवक ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे हैं। इस इत्तला पर थाना से
रखानाशुदा गश्ती दल को इतला कर मौके पर भेजा गया, तो 3 युवक ताश पत्ती पर रूपयों का दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे, जिन्हे दबोचा जा कर ताश पती की 1 जोड़ी व 15,300 रूपये की
जुआ राशि जब्त की गई। इन गिरफ्तार किए गए मुल्जिमानों में अर्जुन सिंह पुत्र किशनसिंह राजपूत, मगाराम पुत्र केशराराम जाट तथा राजुराम पुत्र श्री मांगीलाल मेघवाल सभी निवासी सुनारी (लाडनूं) हैं। इस समस्त कार्यवाही करने वाले पुलिस दल में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एचसी गजेन्द्रसिंह, सिपाही सुरेन्द्रसिंह, बाबूलाल, रामधन, कमलेश कुमार, रामदयाल, महिला सिपाही किरण शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

आखिर क्यों लापरवाह है लाडनूं का विद्युत वितरण निगम, किस बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार? शहर के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन भी छोड़ी भगवान भरोसे, जर्जर विद्युत खंभों की हालत ‘अब गिरा, तब गिरा’ की, लोग दहशत में जीने को मजबूर

शहर चुनें

Follow Us Now