भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत,
जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श
लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन के लाडनूं आगमन पर उनका स्वागत यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और शिष्टाचार भेंट करके उनसे राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस भेंट के दौरान भाजपा के विधानसभा के प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री नीतेश माथुर, भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री एवं नगर पालिका के विधि सलाहकार एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी ने पूर्व सांसद से भेंट कर विविध समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया और उन्हें सारी स्थितियों से अवगत करवाया। पुष्प जैन लाडनूं में जैन विश्व भारती में 17 दिसंबर, 2026 को होने वाले दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर को लेकर लाडनूं आए थे। वे अपनी संस्था ‘महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल’ के तत्वावधान में लाडनूं के जैन विश्व भारती में शिविर लगाएंगे। पुष्प जैन दिव्यांग सहायता और और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी इस समिति का सञ्चालन करते हैं। जैन का यहां जैन विश्व भारती में अपनी इसी संस्था द्वारा एक विशाल शिविर लगाने का प्रस्ताव है, इस सम्बन्ध में उन्होंने लाडनूं नगर की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी भेंट की और उनसे इस सम्बन्ध में आधारभूत जानकारियां जुटाई और सुझाव आमंत्रित किये। भाजपा के जिलामंत्री नितेश माथुर, लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री व एडवोकेट गोविन्द सिंह कसुम्बी व प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा ने उनसे मुलाकात करके इस कार्यक्रम में सहयोग करने का भरोसा उन्हें दिलाया।


