अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई- ट्रेक्टर ट्रोली, डम्पर, जेसीबी सहित 13 वाहन जब्त और 720 टन मुरड़, बजरी, पत्थर, लाइमस्टोन की अवैध खनन सामग्री बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई-

ट्रेक्टर ट्रोली, डम्पर, जेसीबी सहित 13 वाहन जब्त और 720 टन मुरड़, बजरी, पत्थर, लाइमस्टोन की अवैध खनन सामग्री बरामद

नागौर (kalamkala.in)। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के तहत अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 3 डम्पर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जे.सी.बी. सहित भारी मात्रा में अवैध खनन की बजरी, पत्थर तथा लाईट स्टोन आदि जब्त किया गया है।
राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजनान्तर्गत पुलिस मुख्यालय तथा जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस (आई.पी.एस.) नागौर के निर्देशानुसार 15 जनवरी सोमवार को जिला पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 3 डम्पर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जे.सी.बी. सहित भारी मात्रा में अवैध खनन की बजरी, पत्थर तथा लाईट स्टोन आदि जब्त किया गया। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजनान्तर्गत अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय तथा जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस (आई.पी. एस.) नागौर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर सुमित कुमार के निकटतम सुपरविजन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान इस कार्रवाई में सोमवार को अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध 3 डम्पर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जे.सी.बी. सहित भारी मात्रा में अवैध खनन की बजरी, पत्थर तथा लाईट स्टोन आदि जब्त किया गया, जिसमें 658 टन बजरी, 10 टन पत्थर, 25 टन मुरड़ और 25 टन लाईम स्टोन शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की भाजपा द्वारा लगातार उपेक्षा से फैला असंतोष क्या चुनाव को प्रभावित करेगा? जिला कार्यकारिणी के बाद जिला परिषद चुनाव में टिकट कटवाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लोगों में नाराजगी, अब उनकी क्या भूमिका रहेगी असंतोष मिटाने के लिए

शिव सेना बनेगा राजस्थान का सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन- मंजीत पाल सिंह सांवराद प्रदेशाध्यक्ष, शिवसेना राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का आगाज, प्रदेश एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

शहर चुनें

Follow Us Now