देश के 27 राज्यों के 900 शहरों के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ जल-निकाय संरक्षण, संत निरंकारी मिशन द्वारा “प्रोजेक्ट अमृत” के अन्तर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण, 1000 सेवादार जुटे सरोवर सफाई अभियान में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश के 27 राज्यों के 900 शहरों के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ जल-निकाय संरक्षण,

संत निरंकारी मिशन द्वारा “प्रोजेक्ट अमृत” के अन्तर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण, 1000 सेवादार जुटे सरोवर सफाई अभियान में

प्रतापगढ़। (kalamkala.in)। प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन सद्‌गुरू माता सुदीक्षा जी महराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से 25 फरवरी रविवार को प्रातः 8 बजे से विभिन्न शाखाओं प्रतापगढ़, उड्याडीह, ढकवा, मानापुर एवं सण्डवा चन्द्रिका के लगभग 1000 सेवादारों द्वारा पवित्र घाट मॉं बेल्हा देवी मंदिर की साफ-सफाई की गयी। संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी सालिकराम मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर उदयभान सिंह द्वारा किया गया। क्षेत्रीय संचालक प्रतापगढ़ राम प्यारे ने बताया किया यह परियोजना पूरे भारत वर्ष में 1500 से अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुये सन्त निरंकारी मिशन के स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “प्रोजेक्ट अमृत” का आरम्भ वर्ष 2023 में किया गया था। प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न शाखाओं द्वारा हौदेश्वरनाथ धाम, शनिदेव धाम, घुइसरनाथ धाम, श्रृंगवेरपुर धाम, सकरदहा शारदा सहायक नहर आदि अलग-अलग स्थानों पर जल संरक्षण हेतु घाटों की साफ-सफाई किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी सदर उदय भान सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन जिलाध्यक्ष विजय सिंह व साथ ही मॉं बेल्हा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी रघ्घू पण्डा, राधेश्याम मौर्य, संयोजक प्रतापगढ राजतन, महावीर, उमाशंकर, संतोष, अखिलेश, पंकज कौशल, उमेश चन्द्र, करुणा शंकर, राहुल सरोज, सालिक राम मौर्य, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now