लाडनूं के साहित्यसेवी डाॅ. भाटी होंगे राष्ट्रीय पथिक सम्मान से अलंकृत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के साहित्यसेवी डाॅ. भाटी होंगे राष्ट्रीय पथिक सम्मान से अलंकृत

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। पथिक सेना संगठन के तत्वावधान में 27 फरवरी को पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर में आयोज्य सम्मान समारोह में लाडनूं के साहित्यकार डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल को ‘राष्ट्रीय पथिक सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्हें पिछले 30 सालों से सतत साहित्य सेवा करने के उपलक्ष में यह सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने बताया कि इस समारोह में शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, कला, समाज सेवा आदि क्षेत्रों की 26 हस्तियों का सम्मान किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम होंगे। समारोह में अनेक विधायक, सांसद व जयपुर के दोनों मैयर भी उपस्थित रहेगें। ज्ञातव्य रहे कि डाॅ. भाटी की विविध विषयों की 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। करीब एक दर्जन शोधपत्र राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार में पढे जा चुके है। डाॅ. भाटी को 40 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार व सम्मान भी मिल चुके हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now