पुलिस ने पांच कार्टनों में 240 देसी ढोला-मारु शराब सहित एक को गिरफ्तार किया, निम्बीरोड पर झाड़ियों में छुप कर अवैध शराब परिवहन की फिराक में था मुलजिम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने पांच कार्टनों में 240 देसी ढोला-मारु शराब सहित एक को गिरफ्तार किया,

निम्बीरोड पर झाड़ियों में छुप कर अवैध शराब परिवहन की फिराक में था मुलजिम

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निम्बी जोधां रोड पर 5 कार्टन अवैध देशी ढोला-मारू सादा शराब के कुल 240 पव्वों सहित मुलजिम रामनारायण जाट (34) पुत्र मोहनराम निवासी भरनावां को धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को रात्रि में हेड कांस्टेबल टोडाराम और जाप्ते में कांस्टेबल सुखाराम, लक्ष्मीनाराण व चालक कृष्ण कुमार सरकारी वाहन लेकर लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के सम्बन्ध में निकले। उनके करंट बालाजी के पास पहुंचने पर खास इत्तिला मिली कि अभी-अभी रामनारायण नाम का व्यक्ति लाडनूं में बायपास निम्बीजोधा रोड के साईड में आवड़ियों के बीच भारी मात्रा मे अवैध शराब लिये खड़ा है और शराब को कहीं ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर वे बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां मुख्य सड़क के पास की झाड़ियों में टार्च व गाड़ी की रोशनी डालने पर वह व्यक्ति नजर आ गया। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर झाड़ियों की तरफ भागा, पर पुलिस नै उसे घेर लिया। दबोचे गए मुलजिम रामनारायण के खड़े होने के स्थान पर टार्च से रोशनी डालने पर वहां जमीन पर रखे हुए 5 कार्टन पड़े थे। कार्टन के बारे में पूछने पर उसने कार्टन में देशी सादा मदिरा होना स्वीकार किया। उसके पास मदिरा के लिए कोई लाईसेंस या परमिट नहीं पाया गया।कार्टनों की जांच करने पर उनमें 48-48 पव्वे भरे थे। कुल 240 पव्वे देशी शराब के मिले। सभी पव्वों पर नीला ढक्कन लगा था और ढोला मारू देशी शराब लिखा हुआ था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now