लाडनूं के कुम्हारों का बास में वाहनों पर सवार होकर आए दर्जन भर से अधिक हमलावरों ने सरियों व लाठियों से पूरे परिवार की पिटाई की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कुम्हारों का बास में वाहनों पर सवार होकर आए दर्जन भर से अधिक हमलावरों ने सरियों व लाठियों से पूरे परिवार की पिटाई की

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां कुम्हारों का बास में शिव मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार पर वाहनों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लोहे के सरियों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला करके पति-पत्नी और पुत्रों को घायल कर दिया। इस सम्बंध में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के पास रहने वाले जेठाराम प्रजापत (54) पुत्र जगदेवा राम प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 28 मार्च को दोपहर 12 दिन जब वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी अचानक मुल्जिमान ईश्वरलाल निवासी टांकला (नागौर), भागुराम पुत्र पूर्णाराम व प्रहलाद पुत्र राजुराम निवासी डूंगरास, कैलाश पुत्र चुन्नीलाल निवासी दड़ीबा, दुर्गाराम पुत्र मुकनाराम व अजय पुत्र दुर्गाराम व 8-9 अन्य लोग हाथों में लोहे के सरिये व लाठियां लेकर एक बोलेरो, एक केम्पर व 3 मोटर साईकिलों पर सवार होकर आए और आते ही उन पर हमला करके उसे, उसकी पत्नी और पुत्रों के साथ गम्भीर मारपीट की। ईश्वरराम व 2-3 अन्य ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करते हुए परमेश्वर के सिर पर लोहे के सरिये से वार किया। पुत्र द्वारा हाथ आड़े करने पर उसके हाथ पर गहरी चोट लगी तथा कान पर भी गहरी चोट आई। उसकी पत्नी के साथ भी सभी मुल्जिमानों ने गम्भीर मारपीट की तथा उन सभी लोगों ने हम सबके साथ गम्भीर मारपीट की। जिससे सभी परिवार वाले अन्दरूनी चोटों के शिकार हुए। हल्ला मचाने पर लोग एक़ित्रत हुए तो सभी हमलावर वहां से भाग गए तथा मौका मिलते ही पूरे परिवार को जान से खत्म कर देने की धमकी दी। ये मुल्जिमान पहले भी दो बार उनके साथ इसी तरह की मारपीट कर चुके, लेकिन समाज के मौजीज लोगों की समझाईश से राजीनामा हो गया था। इसके बाद मंजू देवी ने उन्हें ऐलानिया धमकी दी कि इस घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी तो वह उसके खिलाफ झूठा मुकदमा करवा कर जेल में डलवा देगी। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच एचसी गजेन्द्रसिह को सौंपी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now