दिन-दहाड़े दीवार फांद घर में घुस लाखों के जेवरात व नकद राशि उड़ाई, पति ट्रेक्टर लेकर गया और पत्नी गई थी विवाह-कार्यक्रम में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिन-दहाड़े दीवार फांद घर में घुस लाखों के जेवरात व नकद राशि उड़ाई,

पति ट्रेक्टर लेकर गया और पत्नी गई थी विवाह-कार्यक्रम में

जगदीश यायावर‌। लाडनूं (kalamkala.in)। जब पति-पत्नी दोनों घर से बाहर थे, तब पीछे से दिन-दहाड़े घर की दीवार फांद कर व ताले तोड़ कर घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ करके चोर वापस दीवार फांद कर भाग गए। इस वारदात की रिपोर्ट मीठड़ी के रामपुरा निवासी रतनलाल पुत्र स्व. नारायण दास स्वामी (साध) ने जसवंतगढ पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि गत 18 अप्रेल को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच, जब वह अपना ट्रेक्टर लेकर गया हुआ था और उसकी पत्नी गांव में ही एक परिवार में शादी के कार्यक्रम में गई हुई थी, चोर ने मौका देख कर पीछे से दीवार फांद कर घर में घुस कर ताला तोड़ कर अंदर से आभूषणों व नकद राशि की चोरी की और वापस दीवार कूद कर भाग गया। इस चोरी में चोर ने सोने की एक तागडी 8 तोलाकी, एक हार 3 तोला का, एक अंगूठी सोने की और चांदी के जेवरात में पायजेब व कड़ल्या और 4-5 चान्दी के सिक्के के अलावा 37 हजार रूपए नकद राशि थी। जसवंतगढ पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 380 आईपीसी के तहत दर्ज किया है और जांच एचसी मुश्ताक खां के सुपुर्द की है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now