सिर्फ जोड़ा सलाम के एक रूपये नारियल में सादगीपूर्ण बिना दहेज शादी की लोगों की सराहना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिर्फ जोड़ा सलाम के एक रूपये नारियल में सादगीपूर्ण बिना दहेज शादी की लोगों की सराहना

लाडनूं (मो. मुश्ताक खां कायमखानी)। जसवंतगढ़ निवासी सुलतान खां चांदखानी के पुत्र सलावत खां की मुस्लिम रीति रिवाज अनुसार बिना किसी दहेज केवल जोड़ा सलाम के साथ बड़ी सादगी पूर्वक बड़ाबास लाडनूं निवासी असलम खां कबीरखानी की पुत्री फरजाना बानो के साथ निकाह संपन्न हुई। इस आदर्श शादी की सराहनीय पहल के लिए सभी लोगों ने अनुकरण योग्य बताया है। बिना किसी दहेज के एक रूपये नारियल में सादगीपूर्ण शादी करने के लिए दूल्हा व दुल्हन तथा उनके माता-पिता और परिवारजनों सहित रिश्तेदारों का बारातियों और शादी में आये गणमान्य नागरिकों ने हौसला अफजाई करते हुए तारीफ की है। लोगों ने फिजूल‌खर्ची के बिना शादी किए जाने और दहेज़ मुक्त शादी का संकल्प लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now