लाडली सुरक्षा योजना के तहत लगाए जाएंगे 450 सीसीटीवी कैमरा, जिला कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडली सुरक्षा योजना के तहत लगाए जाएंगे 450 सीसीटीवी कैमरा,

जिला कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य सरकार की फलेगशिप योजना ‘लाडली सुरक्षा योजना’ के अन्तर्गत महिला सुरक्षा एवं अन्य अति संवेदनशील वारदातों की सफल निगरानी हेतु प्रथम फेज मे जिला मुख्यालय एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा चयनित स्थानों यथा शहर के मुख्य संवदेनशील स्थान, मुख्य चैराहे पर अभय कमाण्ड सेन्टर परियोजना के अन्तर्गत 207 कैमरा पोल लगाकर लगभग 450 कैमरा लगाये जायेंगे। इस संबंध में दिनांक 14 जून को जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन की अध्यक्षता में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के संबंध में पूर्व तैयारी हेतु संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाकर निर्देशित किया गया।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पुलिस एवं अन्य सहयोगी विभाग अनुबंधित फर्म के साथ आपसी समन्वय कर सीसीटीवी पोल का सर्वे अतिशीघ्र करावें। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार द्वितीय फेज में जिले के समस्त उपखंड एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाकर निगरानी की जानी है। इस बाबत सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन करने एवं अन्य समस्त पूर्व तैयारियां करने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारीगणों को निर्देश प्रदान किए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग डीडवाना-कुचामन के उप निदेशक शिव राज सोनी, अधीक्षण अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. देवेन्द्र कुमार, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सुरेन्द कुमार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता एस.एल. सैनी, नगरपरिषद कुचामनसिटी के आयुक्त पी.एल. जाट, नगरपरिषद डीडवाना के आयुक्त झाबर सिंह उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now