*नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को तंवरा से किया गिरफ्तार, आरोपी 10 महिनों से कर रहा था लड़की को परेशान*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को तंवरा से किया गिरफ्तार, आरोपी 10 महिनों से कर रहा था लड़की को परेशान*

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवन्तगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तंवरा सरहद से पुलिस ने इस आरोपी युवक दौलाराम उर्फ देवीलाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (आरपीएस) के निर्देशन में वृताधिकारी विक्की नागपाल (आरपीएस) लाडनूं के सुपरविजन में जसवंतगढ थानाधिकारी मंजू मुलेवा सीआई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के पोक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी दौलाराम उर्फ देवीलाल को गिरफ्तार किया।
घटनानुसार 10 जून को थाना जसवन्तगढ पर एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग पुत्री को ग्राम बालेरा निवासी दौलाराम उर्फ देवीलाल पिछले दस माह से परेशान कर रहा है। पुत्री को डरा-धमका कर उसने घर से बाहर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी कर लिया। इस आशय की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 73/2024 अंतर्गत धारा 376 (2) (छ) भादसं व 5/6 पोक्सो एक्ट 2012 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इसमें घटना की गंभीरता को देखते हुऐ थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई और आसूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी दौलाराम उर्फ देवीलाल (30) पुत्र जगदीश बावरी, निवासी बालेरा (बीदासर) को सरहद तंवरा से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के लिए गठित टीम में थानाधिकारी मंजू मुलेवा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल भारमल, कांस्टेबल गोपालराम, मुकेश मीणा, मुकेश प्रजापत व बबलेश शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now