बरसों बाद बिजली की जगमग रोशनी से नहाई लाडनूं की भोपों की ढाणियां, बिजली की सुविधा से वंचित ढाणी वालों को आठ साल बाद नसीब हुई बिजली की रोशनी, खुशी का माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरसों बाद बिजली की जगमग रोशनी से नहाई लाडनूं की भोपों की ढाणियां,

बिजली की सुविधा से वंचित ढाणी वालों को आठ साल बाद नसीब हुई बिजली की रोशनी, खुशी का माहौल

लाडनूं (रणजीत राज बोहरा, पत्रकार)। उपखंड के ग्रामीण इलाकों में अब भी कुछ ऐसी जगह शेष है, जिसमें रहने वाले लोग बिजली के बिना ही जीवन-यापन कर रहे हैं। विज्ञान की प्रगति और सरकार के हर गांव-ढाणी को विद्युतिकृत करने के दावों की पोल खोलने वाली इन ढाणियों के लोगों की सहनशीलता सराहनीय रही है। शाम होते ही अंधेरे का माहौल होना, भीषण गर्मी में केवल पेड़ों की छाया और हवा के बल पर जीवन बिताने वाले ग्रामीणों के बारे में सुन कर भी इस ज़माने में अचरज होना स्वाभाविक है।
विद्युत वितरण निगम द्वारा लाडनूं उपखंड की ऐसी ढाणियों की सुध ली है। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के ध्यान में जब इन हालातों को लाया गया‌ तो, उन्होंने समाजसेवियों की बात को काफी गंभीरता से लिया और प्रशासन को ढाणियों के विद्युतीकरण के लिए मुस्तैद कर दिया। ग्राम निम्बी जोधा में करीब आठ सालों से भोपा की ढाणियों में बिजली कनेक्शन नहीं था। यहां ढाणियों के लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे‌। ढाणियों के लोगों ने निम्बी जोधा के समाजसेवी हरीराम खीचड़ को बिजली कनेक्शन की समस्या से अवगत करवाया और समाजसेवी हरीराम खीचड़ द्वारा एसडीएम मिथिलेश कुमार के संज्ञान में यह समस्या लाई गई‌‌। फिर विद्युत कनेक्शन सम्बंधी फाईल तैयार करवाई गई‌ इन ढाणियों में विद्युत पोल नहीं होने की समस्या भी थी। इस पर विद्युत विभाग ने 8 नए बिजली के खम्भे लगवाए। इसके बाद इन ढाणियों में बिजली की सप्लाई पहुंचाई गई। बिजली के ढाणियों में पहुंचने पर फिर समाजसेवी हरीराम खीचड़ ने निम्बी जोधा के विद्युत निगम के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को लोगों के घरों में कनेक्शन करवाने पर जोर दिया। इसके बाद इनमें बिजली के कनेक्शन भी किए गए और ढाणियां रोशनी से जगमगा उठी। बरसों बाद चमचमाती रोशनी से नहाई इन ढाणियों के लोग खुशी से झूम उठे। भोपा की ढाणियों के लोगों ने समाजसेवी हरीराम खीचड़, बिजली अधिकारियों व लाडनूं के उपखंड प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now