सरकारी स्कूलों में जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली लाडनूं की चार छात्राओं का कलेक्टर ने किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरकारी स्कूलों में जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली लाडनूं की चार छात्राओं का कलेक्टर ने किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला स्तर पर आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान और जिला कलेक्टर सवांद/काउंसलिंग कार्यक्रम में लाडनूं की सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काबरा सभागार कुचामन में हुआ। कार्यक्रम के लिए नियुक्त लाडनूं ब्लॉक के प्रभारी ओमशंकर गर्वा (प्रधानाचार्य, केशरदेवी स्कूल) के अनुसार जिले के कक्षा 10 व 12 के टॉप 50 छात्र-छात्राओं के लिये कलेक्टर संवाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लाडनूं की केशरदेवी सेठी राजकीय बालिका विद्यालय की जिले में प्रथम स्थान पर रही भव्या जांगिड़ (96.40%), द्वितीय स्थान पर रही भूमिका जांगिड़ (95.60%) व माया रेगर (92.80%) और चंचल फुलवारिया (92.20%) का जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडनूं रामचंद्र भाटी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now