अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह-2024 : सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह-2024 : सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

जयपुर (kalamkala.in)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण प्रदेश में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। वहीं, जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए शनिवार कोे कलक्टर सभागार में आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समितियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निदेशक ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए समिति प्रभारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही योग-स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 5-5 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी जयपुर संभाग डॉ. सीतेश्वर प्रसाद भारद्वाज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी औषध पादप मण्डल डॉ. बत्तीलाल बैरवा सहित अन्य समितियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now