आनंदपाल सिंह सांवराद की स्मृति में लाडनूं में विशाल रक्तदान शिविर 24 को, लाडनूं को होर्डिंग्स व बैनरों से सजाया, प्रदेश भर में और अनेक प्रांतों में लगातार एक महिने तक चलेंगे रक्तदान शिविर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आनंदपाल सिंह सांवराद की स्मृति में लाडनूं में विशाल रक्तदान शिविर 24 को, लाडनूं को होर्डिंग्स व बैनरों से सजाया,

प्रदेश भर में और अनेक प्रांतों में लगातार एक महिने तक चलेंगे रक्तदान शिविर

लाडनूं (kalamkala.in)। आनंदपाल सिंह सांवराद की सातवीं पुण्य तिथि पर यहां विशाल रक्तदान शिविर 24 जून को बस स्टेंड के पास स्थित जैन भवन में आयोजित किया जाएगा। आनंदपाल सिंह सांवराद की पुण्यतिथि पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति लाडनूं व गोपुत्र सेना लाडनूं के संयुक्त तत्वावधान में यह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसकी कैंपिंग लाडनूं में यहां के कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी है। पूरे लाडनूं में इसके लिए जगह-जगह बड़े होर्डिंग्स व बैनर लगाए जा रहे हैं। रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाले पेंपलेट बांट जा रहे हैं। श्री आनंद परिवार सेवा समिति कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया ने बताया कि लाडनूं के अलावा भी राजस्थान के बहुत से जिलों व तहसीलों में आनंदपाल भाई साहब की स्मृति में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात प्रांतों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन आनंदपाल सिंह सांवराद के समर्थक करने जा रहे हैं। आनंदपाल सिंह सांवराद की पुण्यतिथि से लेकर बलवीर बानुड़ा की पुण्यतिथि तक 1 महीने लगातार सभी जगह रक्तदान शिविर होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now