लाडनूं में 2 शहरी और 5 ग्रामीण आधार केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं की रोकथाम के निर्देश दिए, आधार केंद्रों पर अव्यवस्थाओं व मनमानी के विरुद्ध तहसीलदार ने आईटी टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 2 शहरी और 5 ग्रामीण आधार केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं की रोकथाम के निर्देश दिए,

आधार केंद्रों पर अव्यवस्थाओं व मनमानी के विरुद्ध तहसीलदार ने आईटी टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशों की अनुपालना में तहसीलदार गौरव पूनियां ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की टीम के साथ मंगलवार को उपखण्ड लाडनूं के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित आधार सेण्टर्स का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र में आधार संचालकों द्वारा फर्जी दस्तावेज, गलत बायोमैट्रिक, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने आदि बरती जा रही अनियमितताओं की रोकथाम एवं शिकायत विषयों की जांच हेतु तहसीलदार गौरव पूनियां एवं आई.टी टीम के सहायक प्रोग्रामर प्रेम सारण व सूचना सहायक नलिन वर्मा द्वारा शहरी क्षेत्र लाडनूं में अवस्थित 2 आधार सेण्टर्स एवं ग्रामीण क्षेत्र के 5 आधार केंद्रों ग्राम बाकलिया, बालसंमद, सीवां, ढींगसरी एवं निम्बी जोधां का औचक निरीक्षण किया गया।

अव्यवस्थाएं दूर करने के दिए निर्देश

निरीक्षणकर्ता द्वारा आधार सेण्टर्स पर रेट लिस्ट, आधार सर्टिफिकेट्स चस्पानगी, रसीद का नियमानुसार वितरण, रजिस्टर इन्द्राज करना, गर्मी का मौसम होने की वजह से छाया-बैठक एवं पानी इत्यादि की माकूल व्यवस्था, भीड़ को नियंत्रण करने हेतु टाॅकन व्यवस्था इत्यादि के बारे में निर्देश प्रदान किये गये। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कियोस्क सेण्टर्स पर अवस्थित अव्यवस्थाओं को अविलम्ब दुरस्त करने हेतु आधार सेण्टर्स धारकों कों सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण टीम द्वारा आधार मशीन संचालक द्वारा आधार सेवाओं यथा निःशुल्क आधार रजिस्ट्रेशन, मोबाईल नंबर जोड़ने एवं आधार अद्यतन इत्यादि के बारे में मौके पर ही उपस्थित आमजनों एवं दूरभाष पर सम्पर्क कर आमजनों से आधार संचालक द्वारा लिए गए शुल्क के बारे में जांच की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now