तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में ‘लाडनूं स्वास्थ्य दिवस’ मनाया, निःशुल्क शिविर में आई आधुनिक संयंत्रों से सुसज्जित मोबाईल वाहनों से बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे हैं लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में ‘लाडनूं स्वास्थ्य दिवस’ मनाया,

निःशुल्क शिविर में आई आधुनिक संयंत्रों से सुसज्जित मोबाईल वाहनों से बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे हैं लोग

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। डा. बीएस राठौड़ आॅर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में यहां जैन विश्व भारती स्थित सागर गेस्ट हाउस में डा. भगवान सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन शुक्रवार को ‘लाडनूं स्वास्थ्य दिवस’ मनाया गया। यह आयोजन वल्र्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर लाडनूं व आसपास के समस्त चिकित्सकों ने एकत्र होकर सम्पूर्ण लाडनूं को स्वस्थ बनाने की शपथ ग्रहण की। साथ ही ‘हम सभी लाडनूं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए संकल्पबद्ध हैं’ लिखे एक बैनर पर सभी चिकित्सकों ने अपने-अपने हस्ताक्षर करके इस शपथ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता अभिव्यक्त की।

केक काट कर मनाया डा. बीएस राठौड़ का जन्मदिवस

सभी ने मिल कर इस अवसर पर केक काट कर डा. भगवान सिंह राठौड़ का जन्मदिवस भी मनाया। इनमें आयोजिका डा. ज्योत्सना राठौड़ केसाथ वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीएस टंडन, डा. वीएस घोड़ावत, डा. देवेन्द्र जैन, डा. विजयसिंह ठाकुर, डा. सुरेश कालानी, डा. बलवीर सिंह, डा. एसएन जांगिड़, डा़ अजय अग्रवाल, डा. जयसिंह पगारिया, डा. वीणा पगारिया, डा. श्रेयांश घोड़ावत, डा. पलक ठाकुर एवं जगदीश सिंह राठौड़, मानसिंह, अभिलाषा राठौड़, पुरूषोत्तम सिंह राठौड़, मधु राठौड़, सीताराम गौतम, संजय आदि उपस्थित रहे।

कैंसर केयर सोसायटी के अत्याधुनिक मोबाईल वाहनों से की जा रही है जांचें

शिविर में पहले दिन से ही लगातार भीड़ उमड़ रही है। विशेष जांचों में कैंसर केयर सोसायटी की तरफ से पांच मोबाईल वाहन लगाए गए हैं, जिनमें आधुनिक सुसज्जित उपकरणों से लोगों की जांचें की जा रही है। इसी प्रकार एक वाहन में नैत्र जांच के लिए भी लोग उमड़ रहे हैं। निःशुल्क नेत्र जांच और आई स्कैनिंग करके मरीजों को आंखों की रोशनी कमजोर होने पर तत्काल निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जा रहा है। लाडनूं शहर व आस पास के गांवों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। शिविर में विश्वप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कैंसर केयर सोसायटी द्वारा शिविर में शारीरिक जांच, मैमोग्राफी टेस्ट, पैप समीअर टेस्ट, पीएसए टेस्ट, हड्डियों की जांच, मुंह की जांच, खून की जांच आदि निःशुल्क की जा रही है। इसके लिए यहां आए हुए विभिन्न विशेष आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाईल वाहनों में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गई है। सोसायटी के विशेषज्ञों की चिकित्सकीय टीम अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। इन विशेषज्ञ डाक्टरों में डा. धर्मेन्द्र ढिल्लों, डा. गुलशन ठाकुर,डा. अमन, डा. कलश, डा. शुभम, डा. तपेन्द्र, डा. पवन, डा. सुखदेव और उनकी दक्ष नर्सिंगकर्मियों की टीम अपनी सेवाओं में तत्पर हैं।

ध्येय बना लिया है ‘स्वस्थ लाडनूं’ का

आॅर्गेनाईजेशन की प्रमुख एवं शिविर आयोजिका डा. ज्योत्सना राठौड़ ने बताया कि डा. भगवान सिंह राठौड़ के ‘स्वस्थ्य लाडनूं’ के स्वप्न व ध्येय को पूर्ण साकार करने के लिए वे काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से इस आर्गेनाईजेशन द्वारा लगातार लाडनूं में निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वे स्वयं लाडनूं के लिए पूर्ण समर्पित होकर सेवाकार्य करने में जुटी हुई हैं।  शिविर के दौरान सभी स्थानीय चिकित्सकों के अलावा तहसीलदार गौरव पूनिया, विभिन्न समाजसेवी गणमान्य व्यक्ति गौशाला के अध्यक्ष सुशील पीपलवा, राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्या सुमित्रा आर्य, हनुमान मल जांगिड़, पत्रकार संघ के अध्यक्ष जगदीश यायावर, रमेश सिंह राठौड़, देवाराम पटेल, पार्षद रेणु कोचर, शंकर आकाश, अनूप तिवाड़ी आदि ने उपस्थित रह कर अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के साथ डा. ज्योत्सना राठौड़ के प्रयासों की सराहना की। शिविर में रेकी हीलर कमल सोनी, संजय, पवन अग्रवाल, महेंद्र सिंह आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now