मंगलपुरा व मालियों का बास में दुर्गापूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 अक्टूबर से, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और हवन, महाआरती के बाद प्रतिमा विसर्जन 12 अक्टूबर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा व मालियों का बास में दुर्गापूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 अक्टूबर से,

प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और हवन, महाआरती के बाद प्रतिमा विसर्जन 12 अक्टूबर को

लाडनूं (kalamkala.in)। दर्गापूजा महोत्सव को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलपुरा ग्राम और मालियों का बास में भी दुर्गापूजन का भव्य महोत्सव का आयेाजन 3 अक्टूबर को घट स्थापना व प्रतिमा स्थापना के साथ ही किया जाएगा। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा में ग्रामवासियों द्वारा 20वां दुर्गापूजा महोत्सव 3 अक्टूबर गुरूवार से आयोजित किया जाएगा। लगातार 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव के बाद 12 अक्टूबर शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। दुर्गापूजा महोत्सव में मंगलपुरा में माता के दरबार की भव्य सजावट की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 8.15 बजे और सायंकाल 7.15 बजे पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रत आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को रात्रि 10.15 बजे से जागरण का आयोजन होगा। इसी प्रकार लाडनूं शहर के मालियों का मौहल्ला में कमल सैनी चैक में श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 3 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे घट स्थापना के साथ किया जाएगा। नव दुर्गापूजा महोत्सव के इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह की पूजा व महाआरती 8.30 बजे और सांयकाल की महाआरती 8.30 बजे की जाएगी। सायंकाल की महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान 11 अक्टूबर को रात्रि 10.15 बजे से भजन संध्या की जाएगी। अगले दिन 12 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे आरती व हवन होगा तथा मूर्ति विसर्जन 12 अक्टूबर को दोपहर 1.15 बजे किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now